मिश्रित खेती से आत्मनिर्भर बनें
नोनीहाट : जरमुंडी प्रखंड के पेटसार गांव में गुरुवार को नाबार्ड की ओर से शास्त्री किसान क्लब से जुड़े
By Edited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 07:13 PM (IST)
नोनीहाट : जरमुंडी प्रखंड के पेटसार गांव में गुरुवार को नाबार्ड की ओर से शास्त्री किसान क्लब से जुड़े किसानों को ओल, अदरक, हल्दी और आम की मिश्रित खेती के बारे में तकनीकी जानकारी दी गयी। नाबार्ड के डीडीएम नवीन चन्द्र झा और एके सहाय ने किसानों को खेती के उन्नत तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में किरण स्वयंसेवी संस्था की आरती वर्मा, रामाकांत शर्मा, ग्राम प्रधान उमेश राय, वार्ड सदस्य मन्नू लायक, सिकंदर मांझी, प्रधान हेम्ब्रम, राजेश झा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें