भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के दुष्परिणाम पर चर्चा
दुमका : दिशोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में विभिन्न गावों ग्र
दुमका : दिशोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में विभिन्न गावों ग्रामसभा की गई। ग्रामसभा में टमाक एवं मांदर बजाकर लोगों को इस अध्यादेश के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। आखड़ा के सदस्यों ने कहा कि सरकार पहले भूमि अधिग्रहण करती है और मुआवजा के नाम पर ग्रामीणों को ठगती है। इस अध्यादेश के कारण ग्रामीणों को लाभ मिलने के बजाए कंपनी को लाभ होगा। सरकार अध्यादेश के बहाने ग्रामीणों का गला घोटने का काम कर रही है। आखड़ा एक फरवरी को भुरकुंडा पंचायत के ताराजोड़ा में ग्रामसभा करेगी।
मौके पर आखड़ा के अध्यक्ष सलीम मरांडी, रमेश हासदा, मंगल मुर्मू, अनिल मुर्मू, सलीम मराडी, रविलाल मुर्मू, सकल मुर्मू, डूबु टुडू, सुनील टुडू, सनातन किस्कू, सुरेश टुडू, सुशील मुर्मू, सतन मुर्मू, सारजन किस्कू समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।