सड़क हादसे में युवक की मौत, जाम
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर कुसुमडीह गांव के पास शुक्रवार को एक
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर कुसुमडीह गांव के पास शुक्रवार को एक वाहन की चपेट में आकर कुसुमडीह गांव के युवक दरबारी मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गयी। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह सात बजे से नौ
बजे तक रामगढ़-दुमका मुख्यमार्ग को जाम रखा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे तथा जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण बिना मुआवजा लिए जाम हटाने को तैयार नहीं थे। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी सीओ सुनील कुमार को दी। सीओ के निर्देश पर अंचल निरीक्षक लगभग 9 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तथा पारिवारिक लाभ योजना से दरबारी की पत्नी बड़की सोरेन को तत्काल 10 हजार रु पया सौंपा। इसके बाद जाम हटा। अधिकारी ने बड़की को विधवा पेंशन, इंदिरा आवास समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दरबारी के बड़े भाई सुनीराम मुर्मू के बयान पर अज्ञात वाहन तथा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि गुरु वार रात दरबारी कुकुमडीह के दूसरे टोला में किसी रिश्तेदार के घर गये थे। देर रात वह पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी बीच दुमका की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने गांव से ठीक बाहर उन्हें धक्का मार दिया। वाहन दरबारी को कुछ दूर तक घसीटता हुआ आगे बढ़ गया। दरबारी के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।