कर्पूरी के मार्ग पर चलने का संकल्प
दुमका : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 92वीं जयंती पर राजद कार्यकर्ताओं ने टीन बाजार स्थित प्रतिमा पर माल्
दुमका : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 92वीं जयंती पर राजद कार्यकर्ताओं ने टीन बाजार स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राजद के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के दबे-कुचले लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। दलितों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही उनका लक्ष्य था।
मौके पर कर्पूरी विचार मंच के राधारमण ठाकुर, राजद के लक्ष्मण पासवान, गौरव मिश्र, रामप्रीत रजक, जीतेश कुमार दास, दिनेश मिश्र, कंचन यादव, सुबोध यादव, रंजीत भंडारी, सचिन मिस्त्री, हरि मंडल, तारकेश्वर रुज, मीना देवी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
इधर डाक्टर लोहिया जननायक कर्पूरी विचार केंद्र के अध्यक्ष राधा रमन ठाकुर की अगुवाई में कर्पूरी जयंती मनायी गयी। मौके पर संजय केशरी, राधामोहन दास, अजय केशरी, मानस दास, रामू केशरी, व्यास उपाध्याय, मंटु ठाकुर समेत कई सदस्य उपस्थित थे।