मनचले जवान को महिलाओं ने बनाया बंधक
शिकारीपाड़ा : विस चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के एक जवान द्वारा नशे की हालत में एक महिला
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 07:58 PM (IST)
शिकारीपाड़ा : विस चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के एक जवान द्वारा नशे की हालत में एक महिला से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार शाम की है। हांसापाथर गांव की एक महिला से जवान ने छेड़खानी की थी। इससे नाराज ग्रामीण महिलाओं ने जवान को बंधक बना लिया था। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद महिलाओं ने जवान को मुक्त किया। शनिवार को जिला परिषद सदस्य जगन किस्कू, मुखिया सोमलाल हेम्ब्रम और शिकारीपाड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक योगेश्वर उरांव फैसला कराने पहुंचे। इनके साथ भी मारपीट की गई। योगेश्वर उरांव ने बताया कि सादे लिबास में रहने के कारण ऐसी घटना हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें