सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
दुमका : पांच से छह किलोमीटर की रफ्तार से दिनभर चली तेज सर्द हवा के कारण जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। द
दुमका : पांच से छह किलोमीटर की रफ्तार से दिनभर चली तेज सर्द हवा के कारण जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। दोपहर तक लोग सिर से टोपी और मोफलर उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सर्द हवाओं के कारण बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। स्कूली बच्चे भी ठंड के कारण परेशान दिख रहे हैं। बावजूद इसके ठंड से सहमे लोग जल्द ही अपने-अपने घरों में कैद हो गए। इधर मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है अभी अगले दो दिनों तक हवा की गति तेज रहेगी। कोहरा नहीं होगा। पर न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संकेत है। कोहरा नहीं होगा। धूप खिलेगी पर सर्द हवा की गति तेज रहेगी। दो दिनों बाद हवा की गति सामान्य होने की उम्मीद है।
-----------
अगले तीन दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
19 दिसंबर 24 नौ
20 दिसंबर 24 नौ
21 दिसंबर 25 10