Move to Jagran APP

व्यापारियों के हेडमास्टर हैं मोदी : हेमंत

दलाही (दुमका): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि संताल परगना की सभी सीटें झामुमो जीतेगा। भाजप

By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 08:08 PM (IST)
व्यापारियों के हेडमास्टर हैं मोदी : हेमंत

दलाही (दुमका): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि संताल परगना की सभी सीटें झामुमो जीतेगा। भाजपा झारखंड में कमजोर पड़ रही है। भाजपा यहां के भोलेभाले लोगों को बहलाकर वोट हासिल करने के मकसद से प्रचार के लिए फिल्म अभिनेता-अभिनेत्री बुला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यापारियों के हेडमास्टर हैं। गुजरात और हरियाणा की जमीन बेचने के बाद मोदी की नजर अब झारखंड की भूमि पर है। भाजपा दस साल तक सत्ता में रही। लेकिन झारखंड का विकास नहीं किया। यहां की खनिज संपदा को नींबू की तरह निचोड़ा। स्वच्छता के नाम पर जहां मोदी गांधीजी को सम्मान देने की बात करते हैं, वहीं उनकी पार्टी के सांसद गांधीजी को मारनेवाले को देश भक्त बता राष्ट्रपिता का अपमान करते हैं।

loksabha election banner

हेमंत ने यहां के खेत को किसानों का बैंक और अनाज को एटीम बताया। कहा कि कुछ लोग किसानों का हक मारने की तैयारी कर रहे है। जिस प्रकार चीन की जमीन का मालिकाना हक वहां के लोगों के पास नहीं है उसी प्रकार भाजपा वाले यहां के गरीब किसानों से उसकी जमीन का मालिकाना हक छीनना चाह रहे हैं। ताकि विदेश के व्यापारी झारखंड में आकर इस जमीन से अपना पेट भर सके। संताल परगना की जमीन पर हमारे पूर्वजों का सम्मान है। गुरुजी ने झारखंड को एक अलग राज्य का दर्जा दिलाकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, मोहरील मुर्मू, रसिक मंराडी आदि ने भी अपने विचार रखे।

मौके पर झामुमो छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बंसत सोरेन, निशित वरण गोलदार, शिवकुमार बास्की, सीताराम मिस्त्री, सोनी कपूर मुर्मू, बासुदेव टुडू, जयदेव दत्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.