झामुमो को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता
रानीश्वर : केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि झामुमो 25 साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
रानीश्वर : केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि झामुमो 25 साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है। लेकिन उसने क्षेत्र का विकास करने के बजाय अपना विकास किया। इसबार जनता झामुमो को मुंहतोड़ जवाब देगी। वह मंगलवार को रानीश्वर प्रखंड स्थित फुटबॉल मैदान में शिकारीपाड़ा सीट से लोजपा प्रत्याशी शिवधन मुर्मू के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म के तहत भाजपा ने शिकारीपाड़ा सीट लोजपा को दिया है। केंद्र में भाजपा की सरकार है और सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी तो इस प्रदेश का संपूर्ण विकास होगा।
सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश पासवान एवं मंच संचालन अशोक साहनी ने की। मौके पर उमाशंकर चटर्जी, रघु दत्ता, विश्वजीत सरकार, कपिल पासवान आदि थे।