झामुमो ही कर सकता विकास : शिबू
जामा : जामा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मंगलवार को शिकारपुर में चुनावी
जामा : जामा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मंगलवार को शिकारपुर में चुनावी सभा हुई। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड का समग्र विकास झामुमो ही कर सकता है। प्रदेश खनिज संपदा से धनी है, लेकिन यहां के लोग गरीब है। विपक्षी दलों की नजर यहां की खनिज संपदा पर है। ऐसे दलों से सावधान रहने की जरुरत है। शिबू ने कहा कि उनकी अगुवाई में अलग राज्य का गठन हुआ है। हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार ने बढि़या काम किया है और हरेक क्षेत्र में तरक्की हो रही है। सीता सोरेन ने कहा कि गुजरात व हरियाणा के व्यापारियों से झारखंड को बचाने के लिए झामुमो के पक्ष में मतदान करें। नरेन्द्र मोदी और दिल्ली से आए लोग यहां साजिश कर घरों को तोड़ना चाहते हैं। मंत्री चंपई सोरेन, विधायक रामदास सोरेन ने भी अपने विचार रखे। मौके पर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, विनोद पांडेय, कालेश्वर सोरेन, सत्तार खां आदि मौजूद थे।