भाजपा ने ही सूबे को बनाया विकलांग : हेमंत
सरैयाहाट : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि झामुमो सरकार बनाने के जरूरी आंकड़ा के करीब पहुंच ग
सरैयाहाट : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि झामुमो सरकार बनाने के जरूरी आंकड़ा के करीब पहुंच गया है। विस चुनाव में छोटे दलों समेत भाजपा का भी झारखंड से सफाया होनेवाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी जवान झारखंड को संवारने की बात कर रहे हैं। लेकिन भाजपा ने ही झारखंड को बचपन से विकलांग कर दिया। बाबूलाल मरांडी ने झारखंड को सिर्फ लूटने का काम किया है। वह मंगलवार को सरैयाहाट स्थित गुरुनाथ पहाड़ी मैदान में झामुमो प्रत्याशी अशोक कुमार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
हेमंत ने कहा कि कंघी (झाविमो) का दांत टूट गया है। चुनाव बाद प्रदीप यादव का जेल जाना तय है। जेपीएससी एवं अलकतरा घोटला प्रदीप यादव के इशारे पर किया गया था। इसके पूर्व पार्टी प्रत्याशी अशोक कुमार ने लोगों से एक बार मौका देने का अपील किया।
मौके पर विजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, गोड्डा जिलाध्यक्ष डॉ. कयूम अंसारी, रघु यादव, निर्मला भारती, मुख्तार अंसारी, बनारसी यादव, मनभरण राय आदि मौजूद थे।