हार्डकोर नक्सली प्रवील दा रिमांड पर
दुमका : हार्डकोर नक्सली प्रवील दा उर्फ हीरेंद्र मुर्मू को शिकारीपाड़ा और मसलिया थाना में हुए पांच नक
दुमका : हार्डकोर नक्सली प्रवील दा उर्फ हीरेंद्र मुर्मू को शिकारीपाड़ा और मसलिया थाना में हुए पांच नक्सली वारदातों में पुलिस ने रिमांड पर लिया है। बुधवार को एसडीजेएम न्यायालय में उसे रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2008 को पोखरिया पहाड़िया टोला में पुलिस पर नक्सलियों ने हमला बोला था। इसमें थाना प्रभारी शमशाद अंसारी समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। एक ग्रामीण की भी मौत हुई थी। 16 नामजद समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था। 11 फरवरी 2009 में मटियाजोरी स्थित ग्राम प्रधान प्रधान शकर सोरेन की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उसका घर भी फूंक दिया था। 18 दिसंबर 2009 को विधानसभा चुनाव में बीएसएफ के जवान दिनेश शर्मा एवं धर्मवीर सिंह को गोली मारकर हथियार लूट लेने के मामले में 16 नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है। चौथी घटना 13 नवंबर 2013 को सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस पर गोली चलाने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें धर्मपुर, रासनाल, राजपाड़ा, बांसपहाड़ी, सरायबिंधा के लोगों को भड़काने एवं बांसकेंद्री में मीटिंग करने का मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें 11 नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। इसके अलावा मसलिया थाना क्षेत्र के सिदपहाड़ी गांव निवासी ठेकेदार हनान अंसारी को मकरमपुर हटिया के समीप गोली मारकर धारदार हथियार से हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। इन सभी मामले में प्रवील दा नामजद आरोपी है।