धर्म-संस्कृति की रक्षा को तत्पर रहें संताली : सीएम
दुमका : दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति की ओर से रविवार को संताल परगना परंपरागत मांझी सम्मेलन का
दुमका : दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति की ओर से रविवार को संताल परगना परंपरागत मांझी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि समुदाय के लोग अपने धर्म और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखें। समाज, संस्कृति व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहें। पर्व-त्योहारों को परंपरागत तरीके से मनाएं। बच्चों को शिक्षित करें। सामाजिक दायित्व का हरस्तर पर निर्वहन करें। जागरूक बनें। सीएम ने भरोसा दिया कि समिति की ओर से सौंपे गए मांगपत्र में सरकार के स्तर से जो भी कार्रवाई संभव है, उसे किया जाएगा।
मौके पर मुख्यमंत्री ने संताल परगना के दुमका के अनिल हांसदा, सोमाय मुर्मू, पाकुड़ के मंगल हांसदा, रामगढ़ के सुरेश हेम्ब्रम, सरैयाहाट के मंगल हेम्ब्रम एवं जरमुंडी के जयलाल हांसदा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रमंडल के सैकड़ों मांझी हड़ाम, नायकी, गुडै़त, पराणिक, जोग मांझी को भी प्रशस्तिपत्र दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन दिसोम मांझी काली चरण हेम्ब्रम के नेतृत्व में किया गया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, अशोक कुमार, उपायुक्त हर्ष मंगला, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित समेत समिति के रसिक बास्की, सोमलाल मरांडी, रविनाथ टुडू, सुलेमान हांसदा, समिता मरांडी, देवी मुनी सोरेन, प्रो.शर्मिला सोरेन, गुपीन मुर्मू, दिनेश हेम्ब्रम, सिद्धार्थ शंकर बेसरा, सोनालाल किस्कू, अनिल कुमार हांसदा, पार्वती हेम्ब्रम, रवींद्र टुडू, सोबान सोरेन, नयन हांसदा, सनातन किस्कू आदि मौजूद थे।