एसपीटी एक्ट में संशोधन मंजूर नहीं: बाबूलाल
काठीकुंड (दुमका) : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एसपीटी एक्ट आदिवासियों का रक्षा कवच है।
काठीकुंड (दुमका) : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एसपीटी एक्ट आदिवासियों का रक्षा कवच है। इसमें संशोधन की बात स्वीकार नहीं होगी। वह गुरुवार को गोपीकांदर प्रखंड के दुर्गापुर जाहेर ऐरा भारत माता मेला के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि 1855 के संताल एक्ट में भारत सरकार छेडछाड़ करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधान, परगनैत एवं ग्रामीणों से इसका विरोध करने की अपील की।
विधायक मिस्त्री सोरेन, प्रो.स्टीफन मरांडी, डॉ.अनिल मुर्मू, पूर्व विधायक थामस सोरेन, मसीह सेरेन एवं मुखिया होपना सोरेन ने अपने विचार रखे।
जाहेर ऐरा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संताली नृत्य, बाहा एनेच, पहाड़िया एनेच, झूमर नृत्य, सिदो कान्हू ड्रामा, दासांय एनेच, लांगड़े एनेच, काराम दोन में आदिवासी कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। नृत्य में प्रथम पुरस्कार जडाकी अमड़ापाड़ा, द्वितीय पुरस्कार चिलगुजोड़ी अमडापाड़ा, तृतीय पुरस्कार मुसन्ना गोपीकांदर को तथा लंगड़े एनेच में प्रथम पुरस्कार पुरनाखोड़ा गोपीकंादर को दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.अनिल मुर्मू ने बताया कि शुक्रवार को मेला समिति द्वारा मशहूर कलाकार न्यू संताल सांस्कृतिक होड़ सोम्बाद ओपेरा पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर परितोष सोरेन, छोटू मुर्मू, बबलू मुर्मू, आशमा तारा, मीना देवी, प्रशांत हेम्ब्रम, होपना सोरेन, मेला समिति के दुखन राय, दिनेश हेम्ब्रम, सुनील मरंाडी आदि मौजूद थे।