कॉलेज ऑडिट को तीन ऑडिटर चयनित
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.कमर अहसन ने बताया कि विवि और उसके अधीनस्थ कॉले
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.कमर अहसन ने बताया कि विवि और उसके अधीनस्थ कॉलेज का ऑडिट करने के लिए तीन ऑडिटर का चयन किया गया है। चयन खुली निविदा के तहत किया गया। एक ऑडिटर कॉलेज का एकाउंट तैयार करेगा, दूसरा ऑडिट करेगा। ऑडिटर संबधित कालेजों में जाकर अकाउंट अद्यतन करने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। वर्तमान में विवि के विभिन्न बैंकों में 18 खाता है। इसे बंद कर दिया जाएगा। नौ नए खाते खोले जाएंगे। वर्तमान खाता संबंधित पदाधिकारियों के नाम पर है जो कि वित्तीय दृष्टिकोण से सही नहीं है। नया खाता कुलसचिव व वित पदाधिकारी के नाम से संयुक्त होगा। इससे वित्तीय अनियमितता की संभावना कम होगी।
अब पांच करोड़ हुआ रिजर्व फंड कुलपति ने बताया कि विवि का रिजर्व फंड (सुरक्षित जमा राशि) को दो करोड़ से बढ़ाकर पाच करोड़ किया जाएगा। यह लाभ होगा कि यूजीसी के नियमों के तहत विश्वविद्यालय को नया निर्माण कार्य कराने में आसानी होगी। यूजीसी जो राशि निर्गत करती है उसमें एक शर्त यह होती है कि संबधित विश्वविद्यालय को निर्माण का 20 से 25 प्रतिशत अपनी राशि लगानी होगी तभी यूजीसी राशि आवटित करती है इसलिए हमारे पास जितना रिजर्व फंड होगा उतनी आसानी होगी।