वर्दीवाले के खिलाफ सड़क जाम
संस, काठीकुंड : काठीकुंड थाना के सामने मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने सहायक निरीक्षक विशिष्ट कुम
संस, काठीकुंड : काठीकुंड थाना के सामने मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने सहायक निरीक्षक विशिष्ट कुमार चौधरी खिलाफ दो घंटा तक दुमका-पाकुड़ मार्ग जाम किया। डीएसपी पीतांबर सिंह खैरवार के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। आजसू नेता बसंत सिंह पहाड़िया ने आरोप लगाया कि बीके चौधरी किसी भी मामले में ग्रामीणों को डरा-धमकाकर अवैध तरीके से रुपया वसूलते हैं। थाना में दर्ज कांड संख्या 36/14 में नौ लोगों को आरोपी बनाया था। पुलिस निरीक्षक ने अनुसंधान में सही तथ्य नहीं पाया। आरोपियों की थाना से ही जमानत होने वाली थी, लेकिन स.नि. वशिष्ट चौधरी ने सभी नौ आरोपी फिरोज अंसारी, मो. राजा, मो. साहरूप, मो. रफीद, मुकेश पाल, मो. कौवाल, भरत पाल, मो. सिराज, मान भगत, मोहित मंडल से दो-दो हजार रुपया की मांग की। नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी।
थाना प्रभारी नयनसुख दादेल ने बताया कि बीके चौधरी को थाना से हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
प्रदर्शन में आजसू प्रखंड अध्यक्ष नारायण शर्मा, कुंदन कुमार भगत, मो. अख्तर, मो. अतहर हुसैन, प्रदीप मंडल, अमर मंडल, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, संजय भगत, प्रदीप मांझी, संतोष तुरी आदि शामिल थे।