स्टोव फटने से पति-पत्नी झुलसे
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 08:29 PM (IST)
दुमका : पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार शाम स्टोव फटने से जवान चंदन सिंह एवं उसकी पत्नी जूली देवी गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को गंभीर अवस्था में दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख बोकारो रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार जुली देवी खाना बना रही थी। इसी दौरान स्टोव फट गया। वह आग की चपेट में आ गई। यह देख उसका पति बचाने के लिए दौड़ा। वह भी आग में गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस लाइन के जवानों ने दंपती को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद इन्हें रेफर कर दिया गया। बता दें कि चंदन 2004 बैंच में भर्ती हुआ था। वह साहिबगंज स्थित पुलिस लाइन का निवासी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें