जमीन विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
By Edited By: Published: Sun, 24 Aug 2014 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 06:27 PM (IST)
दलाही : मसलिया थानान्तर्गत बेरियाबाद गाव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, एक विवादित जमीन में गांव के ही बेलमुनी बेसरा, उसके पुत्र निरंजन हेम्ब्रम और सरोज हेम्ब्रम रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान गोतिया सोबान बेसरा, सुनील बेसरा, होपना बेसरा एवं राजकिशोर बेसरा वहां पहुंचे। आरोप है इन्हें तीनों पर लाठी, डंडा एवं कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें