हरेक प्रखंड में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 08:22 PM (IST)
दुमका : रांची में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हूटिंग से झामुमो समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
दुमका प्रखंड मुख्यालय समक्ष हुए प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष मो.सिराजउद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम, बबलू बेसरा, लियाकत अली, अताउल, कासिम अंसारी, सुनीता मरांडी, मिलन, आनंद महतो, शिवजतन, ताहिर आदि थे।
उधर, काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में गांधी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। मौके पर बड़तल्ला पंचायत मुखिया योंगा मर्मू, अब्दुल जब्बार, सीमन टुडू, हुसैन अंसारी, गौरी भगत, पार्थो मंडल, रहमत अली, सनाउल अंसारी, विमल सोरेन, रवींद्र नाथ लाहा आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें