दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
संस, शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित नवपहाड़ गांव निवासी रजाउल अंसारी को शिकारीपाड़ा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने आरोपी को जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई की शाम चार बजे वह अपने पति के साथ बहियार में स्थित कुएं पर नहाने गयी थी। इस दौरान शौच करने कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी में गयी। इस दौरान राजाउल अंसारी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख सुनकर उसका पति वहां पहुंच गया। उसे देखकर रजाउल भागने लगा। आरोपी का पीछा करते हुए जब उसका पति गांव पहुंचा तो
मंजूर अंसारी एवं परवेज अंसारी ने मामला को दबाने का प्रयास किया। गांव में बैठक बुलाने की बात कही, लेकिन उस रात बैठक नहीं हो सकी। मंगलवार को पंचायत की तिथि तय हुई। ग्राम प्रधान जयराम बास्की एवं ग्रामीण जुटे लेकिन आरोपी पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा थाना में दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।