रेडी टु फूड योजना के बहिष्कार की चेतावनी
By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 07:22 PM (IST)
संस, रामगढ़ : प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रेडी टु फूड लेने से इन्कार कर दिया है। मंगलवार को सेविकाओं ने प्रखंड परिसर में बैठककर यह निर्णय लिया। सेविका लक्ष्मी देवी, मेरी मुर्मू, कुसुम देवी, मीना मरांडी, अनुराधा देवी, सुनीता देवी समेत अन्य ने बताया कि रेडी टु फूड योजना सेविकाओं के गले की फांस बन जाएगा। इसी के विरोध में तथा अन्य कई समस्याओं को लेकर एक अगस्त को उपायुक्त कार्यालय का घेरावकिया जाएगा। आठ अगस्त को रांची में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन होगा। सभी सेविकाओं से एक
अगस्त को दुमका पहुंचने का आग्रह किया गया। इस दौरान सेविकाओं ने एक आवेदन भी तैयार किया है जिसे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसमें सेविकाओं द्वारा रेडी टु फूड योजना का बहिष्कार करने की बात कही गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें