Move to Jagran APP

कांग्रेस-भाजपा ने देश को बनाया कमजोर : बाबूलाल

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 07:30 PM (IST)
कांग्रेस-भाजपा ने देश को बनाया कमजोर : बाबूलाल

जाटी/सरैयाहाट/रामगढ़ : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने चंपागढ़ मैदान में शनिवार को गोड्डा लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। कहा कि देश को कमजोर करने में कांग्रेस और भाजपा समान रूप से दोषी हैं। इन पार्टियों ने जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया है। यह कितना हास्यास्पद है कि जो खुद भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं, वे भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की बात करते हैं।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने झारखंड में कभी अर्जुन मुंडा तो कभी शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया। उसी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी राजनीतिक चाल ली। मुख्यमंत्री के लिए कभी मधु कोड़ा तो कभी शिबू सोरेन चुन सूबे का कोयला और खदानों को लूटने का काम किया। अभी कांग्रेस हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बना बालू बेचने में लगी है।

मौके पर राम दिवस जायसवाल, सुबोध यादव, विनोद यादव, दीपक यादव, मतीन अंसारी, पुरुषोत्तम सिंह, मणीभूषण मंडल आदि मौजूद थे।

रामगढ़ स्थित भुस्कीबाड़ी में एक सभा में बाबूलाल ने कहा, 28 माह तक मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मैंने झारखंड में कई विकासमूलक कार्य किए। लेकिन उसके बाद विकास थम गया। इसके बाद जितने मुख्यमंत्री बने सभी ने राज्य को लूटने का काम किया। जनता को झामुमो से सावधान रहना होगा। उसे सिर्फ सत्ता से मतलब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.