झाविमो ही देगा सुशासन : बाबूलाल
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 09:37 PM (IST)
जासं, दुमका : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड से गरीबी और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए झाविमो को मजबूत बनाएं। भाजपा नरेंद्र मोदी और झामुमो राहुल गांधी के नाम पर वोट मांग रही है। लेकिन झाविमो भय, भूख और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनता का साथ चाहती है। वह शुक्रवार को जामा प्रखंड अंतर्गत लकड़जोरिया मोड़ पर एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने झामुमो एवं भाजपा पर हमला किया। कहा कि इन पार्टियों ने पढ़े-लिखे नौजवानों को बेरोजगारी के सिवाय कुछ नहीं दिया। आज तक शिक्षकों की बहाली नहीं हुई। ढाकोडीह में बाबूलाल ने कहा कि अर्जुन मुंडा एवं हेमंत सरकार ने केवल झारखंड को लूटने का कार्य किया है। जांच हुई तो दोनों जेल की हवा खाएंगे। मौके पर रमेश मुर्मू, सुखलाल सोरेन, मोहन गुप्ता, रवींद्र मरांडी, कृष्णा सोरेन, विभीषण मुर्मू आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें