जले हुए ट्रांसफॉर्मरों को शीघ्र बदलें
सरैयाहाट : सरैयाहाट प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांवों में जल गए ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने शनिवार को महकमा के महाप्रबंधक पीआर रंजन से वार्ता की। इस दौरान रंजन ने चिन्हित सभी गांवों में एक सप्ताह के अन्दर ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन विधायक को दिया। बिजली व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त करने की भी बात कही। प्रखंड के जावाडीह, सुमेता, पुराना ढलगोड़िया, बैंगनी, धनैत, विशनपुर, बबनी, कुशुमडीह, पहरीडीह, खरना, डुमरिया, धोबरनी, रौसनियां, सुज्जी, पिंडरा, उपर चकवा, बलवारा, भालसुम, थनदारी, खिरधना, कर्णपुरा, तेतरिया, मरिकवाडीह, माठा, चतरा, एवं चुनाकोठी गांवों के ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ता में देवघर के एइसी दिलीप कुमार, दुमका एइसी आरएन रमन, झाविमो जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, अशोक यादव उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर