प्रशिक्षण के लिए सिलीगुड़ी गये पशुपालक व किसान
संवाद सहयोगी, दुमका : संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों से 25 अनुसूचित जाति के पशुपालक प्रशिक्षण लेने के लिए डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड सिलीगुड़ी के लिए रविवार को रवाना हुए।
गव्य विकास अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को क्षेत्रीय उपनिदेशक सुशील कुमार सिंह ने रवाना किया। इस अवसर पर जिला गव्य विकास पदाधिकारी शम्मी कपूर एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.रामकिशोर प्रसाद मेहता उपस्थित थे। गव्य विकास पदाधिकारी शम्मी कपूर ने बताया कि टीम लीडर गोड्डा के गव्य तकनीकी पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दुमका की ममता देवी, सर्जुन दास, मुंशी दास, पंकज दास, यशोदा देवी, वीणा देवी, रबड़ी देवी, राजेश्वरी देवी, मृत्युंजय दास व सिकंदर दास, जामताड़ा के बबलू मोची, रवीन्द्र रजक, मुंशी मिर्धा, भोक्ती मोची, श्रीकांत बाउरी, वासुदेव रविदास, साहिबगंज के रामरूप रजक, तुलसी रजक, प्रभु रजक, ललन कुमार पासवान व विपिन रजक, देवघर के मनोज दास तथा गोड्डा के छोटू कुमार पासवान, मधुसूदन, सोहन कुमार एवं सोहन कुमार शामिल हैं। प्रतिभागियों को 21 से 25 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर