जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की माैत, बड़ा जमुआ में पसरा मातम Dhanbad News
सुरेश महतो धनबाद के बैंक मोड़ स्थित एक फ्रीज दुकान में काम करता था। जबकि मेघू महतो बरवाअड्डा में चाय की दुकान चलाता था। बड़ा जमुमा निवासी सुरेश और मेघू में खूब पटती थी।
राजगंज, जेएनएन। बेटी की ससुराल से लाैट रहे दो दोस्तों की जीटी रोड पर सड़क हादसे में दर्दनाक माैत हो गई। शुक्रवार सुबह राजगंज में वन विभाग के कार्यालय के समीप जीटी रोड के किनारे पड़े दो शव को देख लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की तो मृतकों की पहचान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुमा गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश महतो और 45 वर्षीय मेघू महतो के रूप में हुई।
सुरेश महतो धनबाद के बैंक मोड़ स्थित एक फ्रीज दुकान में काम करता था। जबकि मेघू महतो बरवाअड्डा में चाय की दुकान चलाता था। बड़ा जमुमा निवासी सुरेश और मेघू में खूब पटती थी। मेघू महतो की बेटी की ससुराल काको व बहन का घर महेशपुर में है। बाइक पर सवार होकर सुरेश और मेघू शनिवार की शाम बहन और बेटी से मिलने गए। देर रात लाैटते समय जीटी पर वन विभाग के कार्यालय चार्ली बंगला के समीप विपरीत दिशा से आरहे किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। दोनों बाइक समेत सड़क के किनारे फेंका गए। माैके पर ही माैत हो गई। शुक्रवार अहले सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।
दूसरी तरफ मृतकों के गांव बड़ा जमुआ में यह खबर फैलते ही मातम छा गया गया। मृतकों के परिजनों के घर कोहराम मच गया।