अपराधियों ने कोलकर्मी की पिटाई कर लूटी बाइक
तिसरा : दोबारी कोलियरी पुलिया के पास मंगलवार की देर रात कोलकर्मी अर्जुन महतो की पिटाई कर अपराधियों न
तिसरा : दोबारी कोलियरी पुलिया के पास मंगलवार की देर रात कोलकर्मी अर्जुन महतो की पिटाई कर अपराधियों ने उनकी बाइक लूट ली। कोलकर्मी काम समाप्त कर बाइक से बालू गद्दा आवास आ रहे थे। अपराधियों ने कोलकर्मी की पिटाई कर उनके पास से 200 रुपये नकद भी छीन लिए। बताते हैं कि अर्जुन दोबारी कोलियरी में कोयला ढुलाई का चालान काटने का कार्य करते हैं। रात में आवास आने के दौरान पुलिया के पास घात लगाकर बैठे दो अपराधियों ने अर्जुन के आते ही उनके सिर पर पत्थर दे मारा। सिर में हेल्मेट होने के कारण चोट तो नहीं लगी। लेकिन वे बाइक से गिर गये। अपराधियों ने लाठी-डंडा से कोलकर्मी की पिटाई कर दी। वह जख्मी हो गए। 200 रुपये छीनने के बाद बाइक लूटकर झरिया की ओर फरार हो गये। पुलिया के पास से जख्मी हालत में ही कोलकर्मी रात में पैदल घनुडीह के रास्ते झरिया थाना पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया कि बाइक की डिक्की में आधार कार्ड, पेन कार्ड, बाइक के कागजात आदि हैं। झरिया थाना के पुलिस अधिकारी मनोज ¨सह रात में घटना स्थल पर गये, लेकिन अपराधियों को पता नहीं चला। सुबह में कोलकर्मी ने दोबारी प्रबंधन को भी घटना की जानकारी दी। घनुडीह ओपी व झरिया थाना सीमा विवाद को लेकर रात में मामला दर्ज नहीं किया गया। सुबह झरिया थाना के इंस्पेक्टर यूएन राय व घनुडीह ओपी प्रभारी पीसी यादव भी घटना स्थल पर गये। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना स्थल घनुडीह ओपी क्षेत्र में है। यहीं मामला दर्ज होगा। इसके बाद घनुडीह पुलिस ने छानबीन शुरू की।