देशप्रेम से ओतप्रोत समूह गान अभिभूत हुए लोग
धनबाद : जयतु जननी जन्मभूमि, पुण्य.., जय जय भगवती..., जय भारत तो जय जननी.. जैसी राष्ट्रभक्ति गीतों
धनबाद : जयतु जननी जन्मभूमि, पुण्य.., जय जय भगवती..., जय भारत तो जय जननी.. जैसी राष्ट्रभक्ति गीतों से ओतप्रोत कार्यक्रम को देखकर श्रोता अभिभूत हो गए। राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर में रविवार को आयोजित समूह ज्ञान प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भारत विकास परिषद् द्वारा रविवार को प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्वरांजलि 2017 के नाम से आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी एनआइटी जमशेदपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जमसेदपुर की टीम ने संस्कृत में जय भारत जननी व हिन्दी भारत माता की संतान हम जैसी राष्ट्रभक्ति गीत गाकर ओवरऑल विजेता बनी। दूसरा स्थान राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर, धनबाद ने प्राप्त किया। यहां की टीम ने संस्कृत में मनसा सततम्.. व हिन्दी में भारत वंदे मातरम का गायन किया। वहीं तीसरा स्थान डिनोबिली स्कूल, सिंदरी ने हासिल किया। यहां की टीम ने संस्कृत में सादरम सभीस्ताम.. व हिन्दी में रक्त शिराओं में राणा का.. का गायन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राज्य भर से 11 स्कूलों की टीम ने हिस्सा लिया। इन टीमों के 150 से अधिक छात्र व छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया।
इससे पहले इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता स्वरांजलि का उद्घाटन मुख्य अतिथि व धनबाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक राज सिन्हा, दैनिक जागरण के स्थानीय समाचार संपादक भारतीय बसंत कुमार ने किया। मेयर ने धनबाद में भारत विकास परिषद् के सफर का उल्लेख किया तो विधायक राज सिन्हा ने समूह गान के महत्व को बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा, दीपक रुइया, महासचिव राजीव रंजन, संयोजक मुकेश कुमार, शाखा अध्यक्ष संजय मोर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।