दो हाइवा के बीच दबने से खलासी की मौत
संवाद सहयोगी, निरसा : एमपीएल की छाई ढुलाई में लगे दो हाइवा के बीच दबकर खलासी उपचुरिया निवासी 20 व
संवाद सहयोगी, निरसा : एमपीएल की छाई ढुलाई में लगे दो हाइवा के बीच दबकर खलासी उपचुरिया निवासी 20 वर्षीय गणपति गोराई की मौत घटनास्थल पर ही गई। आक्रोशित उपचुरिया के लोगों ने शव को निरसा-जामताड़ा रोड पर रखकर एमपीएल की ट्रांसपोर्टिग ठप कर दी। इनकी मांग है कि मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। समाचार लिखे जाने तक ट्रांसपोर्टिग ठप है।
जानकारी के अनुसार एमपीएल के छाई से बैजना 30 नंबर बंद खदान की भराई की जा रही है। गणपति गोराई हाइवा का खलासी था। छाई गिराने के दौरान वह हाइवा के डाला का लॉक खोल रहा था। इसी दौरान एक अन्य हाइवा (जेएच 10 एके-9906) चालक छाई गिराने के लिए हाइवा को बैक कर रहा था। इसी दौरान दोनों हाइवा में टक्कर हो गई और गणपति दोनों हाइवा के बीच दब गया। इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। वहीं जिस हाइवा पर गणपति काम कर रहा था। उसका चालक हाइवा लेकर फरार हो गया।
बहन की शादी के लिए जमा कर रहा था पैसे
गणपति की मौत की सूचना पाकर उसकी मां, पिता व बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गणपति अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह बीते दो वर्षो से हाइवा पर खलासी का कामकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके पिता बुजुर्ग है तथा घर में ही रहते हैं। वह बहन की शादी के लिए पैसे जमा करने के लिए रात दिन मेहनत कर रहा था। उसकी मौत से उसके परिजनों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
पंचेत : पंचेत-चिरकुंडा पथ के पतलाबाड़ी मोड़ पर बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार जामदही निवासी 22 वर्षीय आकाश राउत और बसंतीमाता निवासी 25 वर्षीय धर्मदेव चौधरी घायल हो गए। घटनास्थल से चालक फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।