होल्डिंग टैक्स वसूली को आठ काउंटर खोलेगा निगम
धनबाद : होल्डिंग टैक्स वसूली में एजेंसी रितिका की छुट्टी होने के बाद अब निगम अपने स्तर से टैक्स वसूल
धनबाद : होल्डिंग टैक्स वसूली में एजेंसी रितिका की छुट्टी होने के बाद अब निगम अपने स्तर से टैक्स वसूली की तैयारी में जुट गया है। होल्डिंग टैक्स वसूली को निगम कार्यालय में काउंटर खोले जाएंगे। नगर आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि रितिका के साथ होल्डिंग टैक्स का एग्रीमेंट खत्म करने को लेकर आपसी सहमति बन गई है। बुधवार को राजस्व की समीक्षात्मक बैठक में रितिका भी राय मशिवरा से एग्रीमेंट खत्म करने को मान गई। उसने कानून सलाह के लिए थोड़ा समय मांगा है। बतातें चलें कि आउटसोर्सिग एजेंसी होल्डिंग टैक्स नहीं वसूलने का निर्णय लिया है। 20 जून से होल्डिंग टैक्स का सर्व लॉक चल रहा है जिससे निगम में कोई टैक्स जमा नहीं हो रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि अपने स्तर से टैक्स वसूलने के लिए हम तैयार हैं। बुधवार को आठ काउंटर खोलेंगे। सर्वर ठीक रहा तो टैक्स वसूली का काम शुरू हो जाएगा।