दामोदर का जलस्तर घटा, जलसंकट गहराया
सिंदरी : दामोदर नदी के जलस्तर में गर्मी के कारण कमी आई है। इससे ¨सदरी में जलसंकट पैदा हो गया है। दाम
सिंदरी : दामोदर नदी के जलस्तर में गर्मी के कारण कमी आई है। इससे ¨सदरी में जलसंकट पैदा हो गया है। दामोदर नदी के ¨सदरी स्थित पंप हाउस तक करीब 20 दिनों से नदी का पानी नहीं पंहुच रहा है। खाद कारखाने का दामोदर नदी स्थित पंप हाउस का इनटेकवेल पंप 20 दिनों से बंद है। खाद कारखाने के रिजर्वायर के पानी से जलापूर्ति हो रही है।
खाद कारखाने के जलापूर्ति प्रभारी बीके प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को रिजर्वायर का जलस्तर 8.5 फीट था। ¨सदरी में प्रति दिन लगभग दो मिलियन गैलन जलापूर्ति होती है। इससे रिजर्वायर के जलस्तर में तीन इंच की गिरावट आती है। रिजर्वायर से और दस दिनों तक जलापूर्ति हो सकती है। रिजर्वायर में तीन से चार फीट गाद है। खाद कारखाना के प्रभारी देवदास अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन शनिवार से आल्टरनेट डे पर जलापूर्ति के संबध में विचार कर रहा है। प्रबंधन ने ¨सदरी में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए मुख्यालय से दामोदर नदी में चैनल बनाने की अनुमति मांगी है। ताकि पानी को पंप हाउस तक लाया जा सके। हालांकि मुख्यालय ने अबतक कोई आदेश नहीं दिया गया है। दो चार दिनों में चैनल बनाने की अनुमति यदि नहीं मिली तब शनिवार से आल्टरनेट डे पर जलापूर्ति व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। ¨सदरी में पहले से ही 24 घंटे में एक बार मात्र एक घंटे के लिए जलापूर्ति होती है। अब आल्टरनेट डे की जलापूर्ति व्यवस्था लागू हुई तो जलसंकट गहरा जाएगा।