नवजात को पुल के नीचे फेंका, कुत्ते ने नोचकर मारा
लोयाबाद : एकड़ा में शनिवार की रात किसी ने एक नवजात को पुल के नीचे फेंक दिया। कुत्ते की नजर उसपर पड़ गई
लोयाबाद : एकड़ा में शनिवार की रात किसी ने एक नवजात को पुल के नीचे फेंक दिया। कुत्ते की नजर उसपर पड़ गई और वह उस जिंदा नवजात को नोचने लगा। कुत्ते तबतक उसे नोचते रहे जबतक उसके प्राण नहीं छूट गए। इस घटना ने पूरी मानवता को शर्मशार कर दिया है।
शनिवार की सुबह लोगों की नजर नवजात पर तब पड़ी, जब कुछ कुत्ते उसे अपना निवाला बना रहे थे। माना जा रहा है कि किसी ने पाप छुपाने के लिए रात में एकड़ा पुल के ठीक नीचे नवजात को फेंक दिया। शिशु के कुत्ते द्वारा नोचकर खाने की खबर इलाके में फैलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग उस पत्थर दिल मां को कोस रहे थे। लोग जबतक कुछ कर पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। नवजात इस दुनिया से जा चुका था। आसपास के लोग आपस में तरह-तरह की बातें कर रहे थे। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उस मृत शिशु को पुल के नीचे ही दफना दिया गया। अहले सुबह शौच के लिए गुजर रहे लोगों की नजर उसपर पड़ी थी।
राहगीर ने सबसे पहले देखा : राहगीर अचंभित थे। देखा कि नवजात शिशु को कुत्ते नोच रहे थे। शिशु तड़प रहा था। राहगीर के कुछ करने से पहले ही नवजात ने दम तोड़ दिया। धीरे धीरे खबर आग की तरह फैल गई। पुल के ऊपर से आने जानेवाले तमाम लोग रुककर देखते और फिर आगे बढ़ जा रहे थे।