दहेज प्रथा, यौन शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प
सिजुआ : तिरुपति, राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन और बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र की तरफ से सोमवार क
सिजुआ : तिरुपति, राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन और बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र की तरफ से सोमवार को कतरास क्लब में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में यौन उत्पीड़न, दहेज प्रथा तथा डायन बिसाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। फेडरेशन की केंद्रीय सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। विश्व में महिलाएं ही महिला की दुश्मन बनी हुई है। सास, बहू, बहन, ननद, गोतनी के रूप में एक-दूसरे को प्रताड़ित करती हैं। कुप्रथा को समाप्त करने की पहल घर से करनी होगी। बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करने की अपील की गई। क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक पीआर सेनगुप्ता ने कहा कि कंपनी में समान काम के बदले समान मजदूरी के साथ साथ सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। कार्मिक प्रबंधक सौरभ ¨सह, एचआईवी /एड्स के मास्टर ट्रेनर पीएन तिवारी, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी, लखी देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद थीं।