शांति समिति की बैठक में नहीं पहुंचे बीसीसीएल अधिकारी
सिजुआ: रामनवमी को देखते हुए जोगता थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में टाटा स्
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 01:00 AM (IST)
सिजुआ: रामनवमी को देखते हुए जोगता थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में टाटा स्टील एवं बीसीसीएल अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। पर्व-त्योहार के मौके पर अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अखाड़ा निकालने पर सहमति बनी। शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
थानेदार रवींद्र नाथ यादव, पार्षद धर्मेंद्र कुमार महतो केबी सहाय, शकील अहमद, भोला राम, मनोज महतो, सुरेश महतो, पप्पू ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, सुदर्शन ¨सह, मजहर अंसारी, सुनील ¨सह, सुखदेव विद्रोही, रामेश्वर राम, मो. अमजद, मो. रिजवान आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें