Move to Jagran APP

कोलकर्मी की मौत के बाद कथित पत्नी ने रोकी शवयात्रा

भौंरा : भौंरा परसियाबाद निवासी कोल कर्मी 40 वर्षीय सुभाष हेंब्रम की मौत रविवार को चास-चंदनकियारी मार

By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 10:24 PM (IST)
कोलकर्मी की मौत के बाद कथित पत्नी ने रोकी शवयात्रा
कोलकर्मी की मौत के बाद कथित पत्नी ने रोकी शवयात्रा

भौंरा : भौंरा परसियाबाद निवासी कोल कर्मी 40 वर्षीय सुभाष हेंब्रम की मौत रविवार को चास-चंदनकियारी मार्ग पर चंद्रा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। सुभाष का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परसियाबाद आवास आने पर मुहल्ले में मातम छा गया। मां जलेश्वरी देवी भाई ब्रजेश हेंब्रम व अन्य परिजन रो रोकर बेहाल थे। परिजन व मुहल्ले के लोग शव का अंतिम संस्कार करने मोहलबनी श्मशान घाट की ओर निकले। तभी कुछ देर बाद फुसबंगला में रहनेवाली सुभाष की कथित पत्नी रेखा 13 वर्षीय पुत्री व भाई महेंद्र के साथ परसियाबाद पहुंची। पता चला कि शव को मोहलबनी ले गया है। रेखा रास्ते में पति की शवयात्रा रोककर लोगों से मृतक पति का मुंह दिखाने की जिद करने लगी। लोग नहीं माने। शव लेकर लोग मोहलबनी श्मशान घाट की ओर चल दिये। दूसरी ओर रोते हुए रेखा भौंरा ओपी पहुंची। पुलिस से शिकायत की। रेखा के साथ फूसबंगला के कई लोग भी थे। रेखा ने बताया कि सुभाष से 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह फूसबंगला में भाड़ा के आवास में हमें रखा था। वह भी यहीं रहता था। फुसबंगला से आये अन्य लोगों ने भी रेखा का समर्थन किया। रेखा का कहना है मेरे दो बच्चे हुए। पुत्र की मौत पूर्व में हो गयी। पुत्री साथ में है। मुझे और मेरी पुत्री को न्याय मिलना चाहिए। रेखा के साथ जितेंद्र गुप्ता, भीम चौधरी, जीतू साव, प्रमोद, गणेश ¨सह, धर्मेंद्र, आजाद आदि थे। वहीं सुभाष के परिजनों का कहना है कि रेखा कौन है। हमलोग नहीं जानते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

..

कई प्रमाण पत्र में है रेखा का नाम : सुभाष हेंब्रम को अपना पति बतानेवाली महिला का कहना है कि मेरे कई प्रमाण पत्रों में पति के रूप में सुभाष का नाम है। एलआइसी, सहारा इंडिया, आधार कार्ड के अलावा जिस बाइक से सुभाष की दुर्घटना में मौत हुई उसके कागजात में रेखा ने अपना नाम पत्नी के रूप में होने का दावा किया है। ओपी प्रभारी रामाशंकर ¨सह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.