Move to Jagran APP

नोटबंदी का असर देश के उद्योगों पर पड़ा : नीरज

झरिया : झरिया नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को बाटा मोड़ में जनवेदना सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 09:46 PM (IST)
नोटबंदी का असर देश के उद्योगों पर पड़ा : नीरज
नोटबंदी का असर देश के उद्योगों पर पड़ा : नीरज

झरिया : झरिया नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को बाटा मोड़ में जनवेदना सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रीतम रवानी, संचालन एहसान खान ने किया। सम्मेलन में पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना तैयारी के देश में नोटबंदी की। इसका विपरीत असर देश के उद्योगों के साथ आम लोगों पर पड़ा। कई उद्योग नोटबंदी के कारण बंद हो गये। मजदूरों की छंटनी की गयी। आम लोग अपने जमा राशि लेने को परेशान रहे। मजदूरों के वेतन भुगतान पर असर पड़ा। कई लोगों ने पैसे के अभाव में दम तोड़ दिया। सरकार के इस जनविरोधी निर्णय ने देश को वर्षों पीछे ठेल दिया। कहा कि आम लोग आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी। यह सरकार दुबारा आनेवाली नहीं है। धन्यवाद बबलू अकेला ने दिया। पर्यवेक्षक मनोज ¨सह, अनवर शमीम, मुख्तार खान, प्रमोद चंद्रवंशी, मदन लाल खन्ना, सुनील दुबे, आरिफ आलम, मुश्ताक खान, वीरेंद्र गुप्ता, किशोर कुमार, इरफान चौधरी, जाहिर अंसारी, सपन मजुमदार, अशोक मालाकार, संजय वर्मा, कमल शर्मा, बच्चा ¨सह शाहबादी, अशोक वर्णवाल आदि थे।

loksabha election banner

..

¨सदरी : ¨सदरी नगर कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जनवेदना संवाद कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश ¨जदल ने की। पर्यवेक्षक रामप्रीत यादव, चंद्रदीप यादव व रवि चौबे उपस्थित थे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नोटबंदी जैसी जनविरोधी नीतियों के कारण देश में हुई बेरोजगारी, उद्योगों पर पड़े प्रभाव आदि समस्याओं पर प्रकाश डाला। देश के विकास में कांग्रेस के योगदान को नकारने पर प्रधानमंत्री की आलोचना की गयी। कहा कि आज प्रधानमंत्री जिन उपलब्धियों का उद्घाटन कर रहे हैं। वे कांग्रेस की ही देन हैं। विदेशी ¨सह, सुबोध पांडेय, ओमप्रकाश ¨सह, वीपी ¨सह, आरडी राय, दिलीप मिश्रा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.