सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
महुदा : महुदा बाजार स्थित छठ तालाब के समीप गुरुवार की रात धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन क
By Edited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 10:16 PM (IST)
महुदा : महुदा बाजार स्थित छठ तालाब के समीप गुरुवार की रात धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। महिला मुन्नी देवी तेलो कि रहने वाली थी। यहां अपने बहन के बेटे की शादी में आई थी। किसी काम के लिए वह सड़क के उस पार जा रही थी और वाहन की चपेट में आ गई। लोग उसे उठाकर बीजीएच बोकारो ले गये जहां उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें