Move to Jagran APP

11 सूत्री मांगों के लिए राजस्व कर्मचारियों का धरना

धनबाद : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ एवं अंचल निरीक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर रणधीर

By Edited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 09:01 PM (IST)
11 सूत्री मांगों के लिए राजस्व कर्मचारियों का धरना
11 सूत्री मांगों के लिए राजस्व कर्मचारियों का धरना

धनबाद : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ एवं अंचल निरीक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। इसके माध्यम से राजस्व सेवा संवर्ग का अविलंब विलंब करने और इस संवर्ग में राजस्व कर्मचारी को प्रथम इकाई मानते हुए अपर समाहर्ता के पद तक को समाहित करने की मांग की गई। बिहार के तर्ज पर अंचल निरीक्षक के पद को उत्क्रमित करते हुए अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित करने की भी मांग की गई। राजस्व कर्मचारी का बेसिक पे 5200 -20200 में ग्रेड पे 2800 किया जाय। साथ ही राजस्व कर्मचारी पद का नाम परिवर्तन कर उप निरीक्षक करने की बात कही गई। शैक्षणिक योग्यता उत्क्रमित करते हुए स्नातक करने पर बल दिया गया। राजस्व सेवा प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाय। राजस्व कर्मचारियों का बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति मुक्त करने की मांग रखी गई। धरना में राज्याध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, महामंत्री भरत कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष जयंत विजय टोप्पो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.