मैथन : प्रतिबंधित मांस के शक में एसओजी टीम ने पकड़ा ट्रक, चालक हिरासत में
निरसा : गया से कोलकाता जा रहे ट्रक में प्रतिबंधित मांस लदे होने के शक पर ट्रक संख्या जेएच 02जे-9864
By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 10:13 PM (IST)
निरसा : गया से कोलकाता जा रहे ट्रक में प्रतिबंधित मांस लदे होने के शक पर ट्रक संख्या जेएच 02जे-9864 को एसओजी टीम ने सोमवार को गोपालगंज मोड़ के समीप पकड़ा। उसे निरसा थाना के हवाले कर दिया गया। ट्रक चालक पप्पू यादव को हिरासत में लिया गया है। चालक पप्पू यादव का कहना है कि ट्रक पर मुर्गा की अंतड़ी तथा मछली लेकर कोलकाता जा रहे थे। हमलोगों के पास फिश फी¨डग का लाइसेंस है। वहीं ट्रक से खून गिरता देख स्थानीय लोगों का मानना है कि उस पर प्रतिबंधित मांस ही लदा है। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को ट्रक पर लदे मांस की जांच की जाएगी। प्रतिबंधित मांस हुआ तो कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें