बदलेगा किस्मत सांवरिया चलो खाटू नगरिया..
झरिया : चलो चाल्या झरिया धाम जठे विराजो बाबा श्याम.., हाथों में ले के निशान आए हम खाटू धाम.., बदलेगा
झरिया : चलो चाल्या झरिया धाम जठे विराजो बाबा श्याम.., हाथों में ले के निशान आए हम खाटू धाम.., बदलेगा किस्मत सांवरिया चलो खाटू नगरिया.., जैसे भजनों पर झूमते भक्तों ने रविवार को झरिया श्याम मंदिर में बाबा श्याम को निशान अर्पित किए। श्याम कीर्तन मंडल की ओर से गो¨वदपुर से निशान शोभा यात्रा निकाली गई। जो धनबाद, बैंक मोड़, धनसार, भगतडीह, कतरास मोड़ होते हुए झरिया पहुंची। नगर भ्रमण कर भक्तों ने लाल बाजार के श्री श्याम मंदिर में बाबा को 351 निशान अर्पित किए। निशान यात्रा में दो वाहनों पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजा था। बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते श्याम भक्त झरिया पहुंचे। अध्यक्ष जयप्रकाश मित्तल, बुलबुल केजरीवाल, विक्की भुवानियां, किशन अग्रवाल, राजीव मित्तल, रवि, पवन लोधा, अनिल अग्रवाल, मनोज, पप्पू, हरिओम, विवेक, अजित, अशोक गिरि, बलराम, शैलेश दुदानी, गोपाल अग्रवाल, अमित, शिवम, प्रकाश जैन, निखिल आदि थे। झरिया श्री श्याम मंदिर कमेटी के रमेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, सुशील, अशोक सर्राफ, सुशील शर्मा, संदीप सांवरिया समेत अनेक भक्तों ने निशान शोभा यात्रा का स्वागत किया।