ऐतिहासिक होगी दो सितंबर की हड़ताल
धनबाद : मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के तत्वावधान में दो सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन मे रविव
धनबाद : मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के तत्वावधान में दो सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन मे रविवार को सम्मेलन का आयोजन हुआ। वशिष्ठ नारायण, हेमंत मिश्रा, प्रभात रंजन, रिजवान अहसन, जंगली दास, विनोद कुमार और उदय सिंह की टीम ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस मौके पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के सचिव रामाधार शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने श्रम कानूनों में मालकीय पक्ष में बदलाव कर दिया है। स्थायी प्रकृति के काम में भी धड़ल्ले से ठेका प्रथा चल रही है। निवेशीकरण और निजीकरण बढ़ गया है और रोड सेफ्टी के नाम पर परिवहन उद्योग को कारपोरेट घरानों को सौंप दिया गया। यह सरकार जनविरोधी नीतियों की परिचायक है। दूसरी ओर रेलवे, रक्षा और बीमा सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सौ फीसद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की इजाजत देना मजदूर हितों पर बड़ा हमला है।
उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के सरकारी कर्मचारी 02 सितंबर की हड़ताल में सम्मलित होंगे। झारखंड राज्य के सरकारी कर्मचारी पूरे जिले में हड़ताल को सफल बनाएंगे। धनबाद के राज्य कर्मचारी के साथ पोस्टल, आरएमएस, आयकर, सीपीडब्ल्यूडी, बीएसएनएल, श्रम, केंद्रीय अस्पताल, बीसीसीएल, सिंफर, बैंक आदि क्षेत्र में हड़ताल सुनिश्चित है। इस मौके पर प्रभुलाल, हेमंत मिश्रा, वशिष्ठ नारायण सिंह, संदीप आइच, एसके शुक्ला, देवाशी वैद्य, प्रभात रंजन, नीरज कुमार, गणेश दिवान, जंगली दास, विनोद कुमार, उदय सिंह, माधव सिंह, संजीव राणा, रिजवान अहसन, सुदर्शन सिंह, जागेश्वर सिं, संजीव कुमार, विपुल कुमार सिंह आदि ने अपने विचार रखते हुए दो सितंबर की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।