रोहित व प्रतीक डीपीएस इंटर हाउस शतरंज के चैंपियन
धनबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुए इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता में रोहित वर्मा अंडर-19 मिक्स और सि
धनबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुए इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता में रोहित वर्मा अंडर-19 मिक्स और सिमरन अंडर-14 मिक्स चैंपियन बने हैं। रोहित वर्मा अंडर-19 मिक्स में 5 अंकों से आगे रहे। प्रतीक कुमार दूसरे और एस सौरव तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं अंडर-14 मिक्स में सिमरन 5 अंक लाकर पहले स्थान पर रही। नितिन कुमार दूसरे और आदित्या क्षितिज तीसरे स्थान पर रहे। दो दिनों तक चली इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता में 122 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ईस्ट जोन सीबीएसई शतरंज प्रतियोगिता के लिए डीपीएस टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।
इससे पूर्व वाणिज्य कर विभाग रांची के सहायक आयुक्त जेएन मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर मुख्य आरविटर अजय कुमार, सहायक आरविटर प्रीति कुमारी व अन्य लोग मौजूद थे।