Move to Jagran APP

दस-दस पौधे लगाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, धनबाद : पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्था की ओर से रविवार को धैया स्थित टेस्ट ऑफ

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 10:09 PM (IST)
दस-दस पौधे लगाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, धनबाद : पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्था की ओर से रविवार को धैया स्थित टेस्ट ऑफ एशिया के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के नेता बिंदेश्वरी प्रसाद, पारसनाथ ओझा, वैभव सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दस-दस पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

बिंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पूर्व ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंतन आरंभ हो गया था। दुनिया ने 1972 में प्रस्तावना दिया था। लेकिन पौधा लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। केवल पौधे लगाने से ही पर्यावरण को सुरक्षित नहीं किया जा सकता। बल्कि दैनिक उपयोग में आने वाल चीजें जैसे प्लास्टिक, कचरा प्रबंधन आदि पर भी सबको ध्यान देना होगा। कार्यक्रम के समापन से पूर्व संस्था के संस्थापक स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने पर भी विचार किया गया।

कार्यक्रम में मकरु महतो, अभिमन्यु कुमार, प्रदीप मंडल, केपी गुप्ता, रमेश कुमार चौबे, संजय सिंह, नंद किशोर सिंह, अश्रि्वनी पांडेय, विमल राय, विनोद कुमार सिंह, रुबी जोशी, राम प्रवेश यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.