साले को सबक सिखाने में जीजा चला गया जेल
बरवाअड्डा : ससुराल से पत्नी की विदाई ना मिलने से नाराज जीजा द्वारा साले को फंसाने का खेल उलटा पड़ा
बरवाअड्डा : ससुराल से पत्नी की विदाई ना मिलने से नाराज जीजा द्वारा साले को फंसाने का खेल उलटा पड़ा गया। उसने साले का सीम चुरा कर लोगों से रंगदारी मागी थी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। बताया जाता है कि बरवाअड्डा रागाटाड-जीतपुर निवासी किशोर कुमार पत्नी की विदाई के लिये खरियो-गोमो स्थित ससुराल गया था। उसके साला जगत कुमार तेली के विरोध के कारण उसकी पत्नी की विदाई नहीं हो सकी। इसी पर नाराज किशोर ने अपने साला को सबक सिखाने के लिये उसके बैग से सीम चोरी कर कुछ लोगों से 3 से 5 लाख रुपये की रंगदारी की माग कर दी। रागाटाड निवासी ब्रजमोहन महतो को फोन कर 5 लाख की रंगदारी मागी। ब्रजमोहन ने बरवाअड्डा थाना में अज्ञात फोन नंबर से 5 लाख रुपये रंगदारी मागे जाने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात नंबर का कॉल डिटेल निकलवाया तो पाया कि उक्त नंबर से ही कई अन्य लोगों से रंगदारी मांगी गई है। उक्त नंबर का सीम खरियो-गोमो निवासी जगत लाल तेली के नाम पर निकला। पुलिस ने जब जगत से पूछताछ कि तो उसने स्वीकार किया कि फोन नम्बर उसका है, पर उसने तो किसी से रंगदारी नहीं मागी है। पुलिस द्वारा सीम मागने पर उसने कहा कि सीम घर के बैग में है। जब पुलिस ने सीम मागा तो जगत को बैग में सीम नहीं पाया। तब जगत ने जीजा किशोर कुमार पर सीम चोरी करने का आशंका जताई। पुलिस ने जीजा किशोर के घर पर छामेपारी की, छापेमारी में उक्त सीम बरामद हो गया। पुलिस ने जीजा को रंगदारी मागने के आरोप में जेल भेज दिया।