भाजपा नेता के पुत्र पर लूटपाट-छेड़खानी का आरोप
लोदना, झरिया : भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री महावीर पासवान के पुत्र राहुल कुमार
लोदना, झरिया : भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री महावीर पासवान के पुत्र राहुल कुमार व अन्य पर घर में घुसकर लूटपाट, मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डीएवी स्कूल बनियाहीर के पास रहनेवाले प्रेमचंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि रविवार को क्षेत्र के गौतम ¨सह, रंधीर ¨सह, राहुल कुमार व अन्य ने हथियार के साथ घर में घुसकर मारपीट की। एक परिजन से अभद्र व्यवहार किया। घर में एक सदस्य की शादी होनेवाली है। शादी के लिए रखी सोने की चेन, अंगूठी व एक लाख रुपया नगद लूट लिए। मां, पिताजी, भाभी व बहन से मारपीट कर धमकाया। पुलिस में शिकायत के बाद भी आरोपी छुट्टा घूम रहे हैं। मालूम हो कि झरिया थाना में मामला दर्ज किया गया है। गौतम ¨सह ने भी प्रेमचंद्र, सुरेंद्र व अन्य पर पुत्र रणधीर के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता महावीर पासवान ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।