Move to Jagran APP

शादी के पहले हवालात पहुंचा दागी दूल्हा

बरवाअड्डा : नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी विजय रवानी को बरवाअड्डा पुलिस ने उसकी शादी के ठीक पहल

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 10:39 PM (IST)
शादी के पहले हवालात पहुंचा दागी दूल्हा

बरवाअड्डा : नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी विजय रवानी को बरवाअड्डा पुलिस ने उसकी शादी के ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया। विजय अपनी शादी की तैयारियों में जुटा था पर उसे क्या पता था कि ससुराल जाने के पहले उसे सरकारी ससुराल (जेल) जाना पड़ जाएगा। यूं गुप्त तरीके से शादी करने के लिए विजय रवानी अपने घर की बजाय तेतुलमारी में रहनेवाले अपने रिश्तेदार के यहा छिपा था। वहीं से वह सोमवार को बारात लेकर निकलनेवाला था लेकिन पुलिस वहां भी जा धमकी। सोमवार को ही उसकी दूसरी युवती से भूली के एक मंदिर में शादी होनेवाली थी। गिरफ्तारी के बाद विजय की निशानदेही पर पुलिस ने वासेपुर से मोहम्मद इरफ ान नामक युवक को भी गिरफ्तार किया। सोमवार को डीएसपी मुकेश कुमार महतो बरवाअड्डा थाना पहुंचे और दोनों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा निकाली गयी कॉल डिटेल में दोनों युवकों द्वारा अगवा लड़की से घटों बात करने की बात सामने आयी है। हालांकि पूछताछ में दोनों युवकों ने लड़की के संपर्क में होने से इंकार किया है। वे एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

loksabha election banner

यह है मामला :

एक नाबालिग लड़की की मा द्वारा बरवाअड्डा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इसमे विजय पर इसी 29 अप्रैल को उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को भगा कर ले जाने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिये विजय को हिरासत में लिया था। लेकिन तब बड़ा जमुआ क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने विजय को निर्दोष बताया था। वे विजय की रिहाई के लिए थाना पहुंच गई थीं। पुलिस ने तब विजय को इस शर्त पर छोड़ दिया था कि वह अगवा लड़की को पांच दिन के अंदर लाकर थाने को सौंप देगा।

अगवा लड़की की मां ने कराई गिरफ्तारी

अगवा लड़की की मां को जानकारी मिली कि आरोपी विजय की 27 जून को दूसरी लड़की से शादी होने वाली है। इस पर लड़की की मां थाने पहुंची और विजय पर कार्रवाई करने के साथ उसकी शादी रुकवाने की अपील की। उन्होंने अपनी अगवा बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका भी व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस मामले में अगवा लड़की की मां के पक्ष में पुलिस पर दबाव बनाया था।

इस संबंध में डीएसपी मुकेश कुमार महतो ने बताया कि लड़की की मा द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी विजय एवं इरफ ान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कॉल डिटेल की जाच कर अगवा लड़की को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.