मेयर ने विश्व मंच पर पेश की सूबे में पर्यटन की तस्वीर
धनबाद : चीन में आयोजित इंटरनेशनल मेयर्स फोरम ऑन टूरिज्म (आइएमएफटी)-2016 के मंच से धनबाद के मेयर चंद्
धनबाद : चीन में आयोजित इंटरनेशनल मेयर्स फोरम ऑन टूरिज्म (आइएमएफटी)-2016 के मंच से धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने झारखंड में टूरिज्म की तस्वीर पेश की है। उन्होंने कहा है कि वन, खनिज और जल संपदा से परिपूर्ण झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड में सालाना 3 करोड़ घरेलू पर्यटक आते हैं।
चीन के राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन, विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) और चीन के हेनान प्रांत के पीपुल्स सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चाइना के झेंग्झौए में मंगलवार को इंटरनेशनल मेयर्स फोरम ऑन टूरिज्म-2016 का आयोजन किया गया। इस मौके पूर्वी भारत से धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल इकलौते प्रतिनिधि थे। फोरम का विषय था-प्रमुख पर्यटक शहरों के बीच आपसी सम्पर्क। अग्रवाल ने धनबाद के पर्यटन स्थल मैथन, पंचेत, तोपचांची, भटिंडा फाल के साथ ही पारसनाथ, देवघर समेत झारखंड के कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक व धार्मिक पर्यटन स्थलों की चर्चा की। उन्होंने विश्व भर के लोगों से झारखंड में आने की अपील की।