Move to Jagran APP

चंद्रशेखर सिंह बने धनबाद भाजपा के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, धनबाद : चंद्रशेखर सिंह धनबाद जिला भाजपा के नये अध्यक्ष चुने गये हैं। मंडल अध्यक्षों

By Edited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 09:22 PM (IST)
चंद्रशेखर सिंह बने धनबाद भाजपा के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, धनबाद : चंद्रशेखर सिंह धनबाद जिला भाजपा के नये अध्यक्ष चुने गये हैं। मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी के बाद गुरुवार को जिला चुनाव प्रभारी मनोज सिंह ने सर्वसम्मत राय से चंद्रशेखर सिंह को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किये जाने की घोषणा की। हालांकि रायशुमारी के दौरान चुनाव प्रभारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष के दावेदार अरुण राय के समर्थकों ने हंगामा भी किया।

loksabha election banner

तीन बार से जिलाध्यक्ष बनने से चूक रहे चंद्रशेखर सिंह गुरुवार को चौथे प्रयास में कामयाब रहे। सिंह ने 2007, 2009 और 2013 जिलाध्यक्ष बनने का प्रयास किया था। अध्यक्ष न बनने की स्थिति में सिंह बार-बार महामंत्री बनाकर जिला कमेटी में एडस्जट किये जा रहे थे। भाजपा सांसद पीएन सिंह, विधायक फूलचंद मंडल, राज सिन्हा और संजीव सिंह को समर्थन मिलने के बाद अबकी चंद्रशेखर का पलड़ा पहले से ही भारी मान जा रहा था। गुरुवार को रायशुमारी शुरू होने से पहले भाजपा सांसद पीएन सिंह के धनसार स्थित आवास पर धनबाद जिला भाजपा के 22 मंडल अध्यक्षों ने पहुंचकर चंद्रशेखर के समर्थन में परेड किया। इसी के साथ चंद्रशेखर का जिलाध्यक्ष बनना तय हो गया। सांसद के आवास से चंद्रशेखर सिंह 22 मंडल अध्यक्षों के साथ जगजीवन नगर स्थित विधायक राज सिन्हा के घर पहुंचे। सिन्हा का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद सभी चुनाव स्थल अग्रसेन भवन पहुंचे। इसके बाद रायशुमारी की औपचारिकता ही बच गई थी। पर्यवेक्षक प्रदीप सिन्हा और शिवपूजन पाठक की उपस्थिति में जिला चुनाव प्रभारी मनोज कुमार सिंह के समक्ष चंद्रशेखर सिंह, अरुण राय, मुकेश पांडेय, दीपनारायण सिंह और भृगुनाथ भगत ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। बंद कमरे में एक-एक मंडल अध्यक्षों को बुलाकर राय ली गई। 20 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों ने चंद्रशेखर सिंह का नाम लिया। इसके बाद जिला चुनाव प्रभारी मनोज सिंह ने चंद्रशेखर सिंह को सर्वसम्मत से अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके बाद समर्थकों के साथ सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे। सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यालय पहुंच कर चंद्रशेखर को बधाई दी।

----------------------

संगठन-सरकार के बीच बनेंगे कड़ी : सिंह

जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। संगठन और सरकार के बीच कड़ी बनकर काम करने का प्रयास करुंगा ताकि धनबाद का विकास और जनता का काम हो सके। एक साधारण कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष बना हूं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को जानता हूं। कार्यकर्ताओं की कसौटी पर खरा उतरने का काम करुंगा। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करुंगा।

--------------------

चंद्रशेखर का राजनीतिक जीवन

-उम्र-50 वर्ष

-1995-04-धनबाद प्रखंड अध्यक्ष

-2000-03-मंत्री पीएन सिंह के आप्त सचिव

-2004-07-जिलाध्यक्ष भाजयुमो

-2007-16-महामंत्री, जिला भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.