विक्ट्री कोलियरी में जमसं का हंगामा
धनसार : जमसं कुंती गुट के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों की समस्या को लेकर विक्ट्री कोलियरी में गुरुवार को
धनसार : जमसं कुंती गुट के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों की समस्या को लेकर विक्ट्री कोलियरी में गुरुवार को हंगामा किया। दो घंटे तक कोलियरी का कार्य ठप किए रखा। सूचना मिलने पर पीओ नसीम आलम पहुंचे। मजदूरों को शराब नहीं पीने की सलाह देते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि शराब पीकर काम पर आनेवाले मजदूरों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मालूम हो कि बुधवार को ड्यूटी पर एक कर्मी शराब पीकर आया था। प्रबंधन ने उस मजदूर को चार्जशीट कर किया। इससे नाराज मजदूरों ने जमसं के नेतृत्व में हंगामा किया। जमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल नोनिया व रुद्रप्रताप ¨सह ने प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाया। कहा कि खदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। यहां कैप लैंप व सेफ्टी लैंप की कमी है। संडे व हॉलीडे पैसे लेकर बांटा जाता है। जेएन ¨सह धर्मपुरी, महेश पासवान, केदार पासवान, गजेंद्र ¨सह, महेश ¨सह, धीरेंद्र पासवान, निरंजन यादव आदि थे।