Move to Jagran APP

सोनी, पिंटू व हेमंत सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज

जासं, धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में रविवार को धनबाद तीरंदाजी संघ के तत्वावधान जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 09:26 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 09:26 PM (IST)
सोनी, पिंटू व हेमंत सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज

जासं, धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में रविवार को धनबाद तीरंदाजी संघ के तत्वावधान जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले भर के 52 जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। इनके बीच सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर प्रतियोगिता हुई। लड़कियों में सोनी कुमारी ने सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर आयु वर्ग में पहले स्थान पर रही। लड़कों में पिंटू कुमार राणा सीनियर और हेमंत कुमार जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज बने। हालांकि नियमानुसार तीरंदाजी प्रतियोगिता नहीं होने पर एक गुट ने एतराज जताया। विरोध स्वरूप कई तीरंदाज बीच में ही प्रतियोगिता छोड़कर चले गए। इससे पूर्व सुबह में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक एवं जेओए के महासचिव एसएम हाशमी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समापन समारोह में पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर शशिनाथ तिवारी, राजन सिन्हा, संघ के महासचिव जुबेर आलम, टीएन दास, शिवरंजन सिंह, मो. इरफान, बुधेश्वर मुर्मू आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.