महुदा थानेदार को मिलेगा इनाम : डीएसपी
संसू, महुदा : महुदा पेट्रोल पंप के पास से लूटे गए मछली लदा टाटा मैजिक वाहन को बरामद करने में सफल रहे
संसू, महुदा : महुदा पेट्रोल पंप के पास से लूटे गए मछली लदा टाटा मैजिक वाहन को बरामद करने में सफल रहे थानेदार जय गोविंदनाथ मुंडा को पुरस्कृत करने के लिए एसपी से अनुशंसा की जाएगी। यह जानकारी डीएसपी एम होदा ने सोमवार को थाना परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी। कहा कि चौबीस घंटे के अंदर थानेदार की तत्परता से पुलिस ने वाहन को केंदुआडीह और मछलियों को तीसरा थाना क्षेत्र स्थित एमओसीपी मार्केट से बरामद कर लिया। पाथरडीह थाना क्षेत्र स्थित लालपुल भाटडीह जोड़िया के पास से खाली डिब्बे बरामद किए गए, जिसमें मछलियों को रखा गया था। इस मामले में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द की उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापामारी में थानेदार के अलावा एएसआइ रवि शंकर प्रसाद, मोहन बैठा आदि शामिल थे।